logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किशोर कान्हेरे ने थमा हाथ, चुनाव के बीच कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को दिया विदर्भ में झटका


नागपुर: विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट को लेकर नेताओं का ढाल बदल चलता है। टिकट की आस में नेता एक पार्टी छोड़कर अपने विरोधी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र चुनाव में स्थिति बेहद अलग दिखाई दे रही है। नेता यहाँ से वहां तो जा रहे हैं, लेकिन विरोधी पार्टी में नहीं बल्कि सहयोगी पार्टी में। उद्धव ठाकरे गुट नेता और प्रदेश प्रवक्ता किशोर कान्हेरे शिवसेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कान्हेरे को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। विधानसभा चुनाव के मुहाने और सीटों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका दिया है। 

किशोर कान्हेरे विदर्भ में शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख नेताओं में गिना जाता रहा है। शिवसेना के टूटने के बाद भी वह उद्धव के साथ बने रहे और पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता का पद दिया। हालांकि, बीच चुनाव के बाद कान्हेरे कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर दी। 

पटोले ने लिखा, "विदर्भ में माली समुदाय के नेता किशोर कान्हेरे आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।महाराष्ट्र की राजनीति में माली समुदाय का बहुत बड़ा योगदान रहा है. माली समुदाय के उत्थान के लिए राष्ट्रीय पार्टी के साथ रहने की आवश्यकता को देखते हुए किशोर कान्हेरे का कांग्रेस में प्रवेश महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उन्होंने माली समुदाय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की इच्छा जताई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रभारी रमेश चेन्निथला ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कान्हेरे को माली समुदाय के लिए न्याय का आश्वासन दिया।"