logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर लगाया झूठ नैरेटिव फैलाने का आरोप, कहा - विधानसभा में झूठ बोलते हैं मुख्यमंत्री


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. वडेट्टीवार ने एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री ही फर्जी नैरेटिव फैलाते हैं. विधानसभा में झूठ बोलते हैं.

वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री के भाषण का एक वीडियो साझा कर लिखा, “महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री ही फर्जी नैरेटिव फैलाते हैं, इसका प्रमाण! रेप जैसे गंभीर अपराध के आरोपियों को दो महीने में फांसी, विधानसभा में झूठ बोलते हैं?! मुख्यमंत्री बताएं कि महायुति सरकार के दौरान दो महीने में किस आरोपी को फांसी हुई?”

वडेट्टीवार ने सवाल किया, “जब से शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता में आई है, बलात्कारी की तो बात ही छोड़िए, अन्य किन मामलों में आरोपी को दो महीने के भीतर फांसी दी गई? मुख्यमंत्री को आरोपियों के नाम की घोषणा करनी चाहिए.”

वडेट्टीवार ने आगे लिखा, “जब ऐसी महाविनाश की सरकार आती है तो एसआईटी ही बनती है, रिपोर्ट करती है, कार्रवाई करती है? मुख्यमंत्री खुलेआम विधानसभा में जनता से झूठ बोल रहे हैं और अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं. मुख्यमंत्री जी, बलात्कार जैसे मामलों में भी जो काम नहीं हुआ उसका श्रेय मत लीजिए!”