logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा - निकाला गया गलत मतलब


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने अपने डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के मुस्लिम धर्म अपनाने वाले बयान पर कायम रहते हुए आज नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यदि बाबा साहेब ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया होता तो आज भारत दो भागों में विभाजित हो चुका होता।

रविवार को उन्होंने परभणी में यह बयान दिया था जिसकी खूब आलोचना हो रही थी।   इस बारे में पूछे जाने पर विजय वडेट्टीवार ने सफाई देते हुए यहाँ बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब न निकाला गया है।

विजय वडेट्टीवार ने कहा, ''जो बात मैंने उस भाषण में उठाई थी, वही बात उस समय कई वक्ताओं ने भी उठाई थी. कई लेखकों ने भी यह मुद्दा उठाया. मैंने वह मुद्दा उस समय के संदर्भ में नहीं, बल्कि आज के संदर्भ में उठाया था। यदि आज डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर ने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया होता तो देश दो भागों में बँट गया होता। क्योंकि धर्म में जहर फैलाने वाले लोग आज देश के शासक बन गये हैं।”