logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर कसा तंज, कहा - सरकारी खजाना खाली और सत्ता के लोभ में अवधि बढ़ा रही महायुति


नागपुर: लाड़ली बहना योजना में आवेदन की अवधि बढाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर फिर से जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाना खाली होने के बावजूद महायुति सरकार केवल सत्ता के लोभ में ऐसी योजनाओं को आगे ला रही। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थिति ये है कि राज्य में ठेकदारों, किसानों,  आंगनवाड़ी सेविकाओं, पुलिस पाटिल को देने के लिए भी पैसे नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती सीट से चुनाव लड़ने के फैसले वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। वडेट्टीवार ने कहा कि बहुत से लोगों को अब समझ में आ गया है कि अजित पवार कहाँ सुरक्षित थे और आगे उन्हें क्या करना है, क्योंकि सर्वें से स्पष्ट हो रहा है की इस बार महायुति सत्ता में नहीं आएगी।  

साथ ही वडेट्टीवार ने गोंदिया के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के कांग्रेस में वापसी के फैसले को सही निर्णय बताया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अग्रवाल परिवार कांग्रेसी विचारों वाला है उनके कांग्रेस में वापसी से खुशी है।