logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: विदर्भ की 10 सीटें किसकी झोली में, UCN News के एग्जिट पोल में यह परिणाम आया सामने


नागपुर: केंद्रीय सरकार चुनने के लिए निचली सदन लोकसभा के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें विदर्भ की 10 लोकसभा सीट भी शामिल रही। चुनाव की शुरुआत से लेकर आखिरी चरण तक सभी यह जानने के लिए उत्सुक रहे की आखिर देश में कौन जीत रहा। उनके लोकसभा सीट से किस प्रत्यशी को बढ़त मिल रही है। हालांकि, असली परिणाम चार जून को सामने आएंगे, लेकिन उसके पहले यूसीएन न्यूज़ का एग्जिट पोल सामने आ गया है। जिसके अनुसार, इस चुनाव में विदर्भ की 10 सीटों पर एक बार फिर महायुति को बंपर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी को निराशा मिलती हुई दिखाई दे रही है। 


विदर्भ की 10 लोकसभा सीटों पर डी चरणों में मतदान हुआ पहले चरण की पांच सीटों पर 19 अप्रैल और दूसरे चरण की पांच सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुए। पहले चरण की पांच सीटों पर जहां 61.9 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में 59.6 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। चुनाव प्रचार के दौरान महाविकास अघाड़ी भाजपा नित महायुति को बेरिजगारी, संविधान सहित विभिन्न मुद्दों पर घेर रहा था। वहीं सत्ता पक्ष मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की बात कह रहा था। 

यूसीएन न्यूज़ द्वारा किए एग्जिट पोल के अनुसार, विदर्भ की 10 सीटों में से महायुति जहां सात सीट जीत सकती है। वहीं महाविकास अघाड़ी को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। महायुति जो सीट जीत सकती है उसमें नागपुर, रामटेक, चंद्रपुर, वर्धा, अकोला, गोंदिया-भंडारा और अमरावती शामिल है। वहीं महाविकास अघाड़ी यवतमाल-वाशिम, गडचिरोली और अमरावती सीट पर आगे रह सकती है। 


महायुति इन सीटों पर रह सकती है आगे:

  • नागपुर
  • रामटेक
  • चंद्रपुर 
  • वर्धा 
  • अकोला 
  • गोंदिया-भंडारा 
  • बुलढाणा

महाविकास अघाड़ी के हिस्से ये सीट आ सकती है:

  • यवतमाल-वाशिम
  • अमरावती
  • गडचिरोली

जनता ने दिखाया भाजपा पर भरोसा

यूसीएन न्यूज़ द्वारा किये गए एग्जिट पोल के अनुसार, विदर्भ की जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर मेहरबान नजर आई है। लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी ने अपना घोषणापत्र घोसित किया था। जिसमें उन्होंने महिलाओं, युवाओं को लेकर कई वादे और दावे किये थे। वहीं प्रधानमंत्री लगातार मोदी की गारंटी की बात कर रहे थे। वहीं एग्जिट पोल के अनुसार, जनता कांग्रेस की गारंटी से ज्यादा मोदी की गारंटी पर भरोसा करते नजर आ रही है।