logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Loksabha Election 2024; महायुति में नहीं हो पाया सीट बटवारा! भाजपा की पहली सूची से विदर्भ गायब


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जाहिर कर दी है। 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 195 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। हालांकि, भाजपा की पहली सूची से महाराष्ट्र सहित विदर्भ की सीटों को बाहर रखा। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि, "बची हुई सीटों को लेकर जल्द ही चुनाव समिति की बैठक होगी, इसके बाद उम्मीदवारों के नामो का ऐलान किया जाएगा।"

महाराष्ट्र में महायुति में तीन दल शामिल है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। तीनों पार्टियों के बीच लगातार सीट बटवारे को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक तीनों पार्टियों में सीट बटवारा नहीं हो पाया है। 

तीनों दल अधिक से अधिक सीटों पर दावा

महायुति की तीनों पार्टियां लगातार राज्य में जितनी हो सकती है उतनी सीट पर अपने उम्मीदार उतारना चाहती है। अजित पवार की पार्टी जहां नौ सीटों की मांग कर रही है, वहीं शिवसेना 2019 में जितनी सीट लड़ी थी उतनी सीटों पर दावा कर रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी पिछली बार की तुलना में ज्यादा सीट लड़ना चाहती है। इसी कारण सभी के बीच कोई एक मत नहीं बन पा रही है। इसी के साथ अमरावती सीट को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। 

विदर्भ की तीन सीटों पर सबसे ज्यादा परेशानी 
तीनों दलों के बीच विदर्भ की तीन सीटों पर सबसे ज्यादा पेंच फंसा हुआ है। उसमें अमरावती, बुलढाणा और गडचिरोली सीट है। एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री धर्मराव आत्राम लगातार गडचिरोली सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। बीते कई दिनों से वह अपनी दावेदारी भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा बीते दिन बार से यहाँ चुनाव जीत थी है, जिसके कारण भाजपा इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी सीट है अमरावती 2019 में यहाँ से एनसीपी-कांग्रेस की मदद से नवनीत राणा यहाँ से चुनाव जीती थी, हालांकि, बाद में वह भाजपा के साथ आ गई। वहीं गठबंधन को देखें तो यह सीट शिवसेना के कोटे में रही हैं। इसी को नींव बनाते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल भी यहीं से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। 

सबसे ज्यादा रोचक बुलढाणा लोकसभा सीट को लेकर है। शिवसेना कोटे वाली इस सीट से प्रतापराव जाधव सांसद हैं। 2009 से जाधव लगातार यहाँ से चुनाव जीतकर संसद सदस्य बन रह हैं। हालांकि, इस बार की स्तिथि पूरी तरह बदली हुई है। पिछले एक साल से इस सीट पर भाजपा की तैयारी जारी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव लगातार सीट का दौर कर जमीनी हकीकत को समझने में लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए चर्चाओं का दौर तेज है कि, 2024 में इस सीट पर भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, मौजूदा सांसद जाधव इन चर्चाओं को निराधार बताते हुए शिवसेना प्रत्यशी के ही चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।