logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लॉरेंस बिश्नोई हो या अंडरवर्ल्ड किसी को बक्शा नहीं जाएगा, नागपुर में बोले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे


नागपुर: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी लगातार घटना के बाद महायुति सरकार और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ हमलावर हैं। विपक्ष सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं इस मुददे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा कि, इस मामले में शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। फिर वह लॉरेंस बिश्नोई हो या अंडरवर्ड सभी पर कड़ी कार्रवाई होगी।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने रामटेक के परशिवनी तहसील में विविध विकास कामों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम से वापस मुंबई लौटते समय उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। जहां बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, "कल बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुःखद है। मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, एक यूपी और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी फरार है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, वारदात में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी हों। चाहे बिश्नोई गैंग हो या कोई अंडरवर्ल्ड गैंग। कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं, उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।"