logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कामठी में चंद्रशेखर बावनकुले की प्रचंड जीत का किया आह्वान


कामठी: भाजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुळे को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने सामान्य कार्यकर्ताओं को ऊंचे पदों तक पहुंचाने का कार्य करती आई है। उन्होंने कामठी में आयोजित एक प्रचार सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए लागू की गई विकास योजनाओं का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनकल्याण के लिए काम किया है, और उन्होंने खासतौर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना' को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने इस योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया और कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाती हैं।

अपने संबोधन में मोहन यादव ने कामठी के लोगों से अपील की कि वे भाजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुळे को भारी समर्थन दें ताकि महाराष्ट्र में विकास और कल्याण की नई राह खोली जा सके।