logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election 2024: रामटेक से विशाल बरबटे, बालापुर से नितिन देशमुख; उद्धव गुट की पहली लिस्ट जारी


नागपुर: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उद्धव गुट ने 65 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया, जिसमें विदर्भ की सात सीट भी शामिल है। उद्धव गुट ने रामटेक से विशाल बरबटे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अकोला की बालापुर सीट से नितिन देशमुख को एक बार फिर मौका दिया है। 

महाविकास अघाड़ी में सीटों को लेकर वाद-विवाद लगातार जारी है। कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर कोई भी स्पष्टता नहीं हो पाई है। इसी बीच उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उद्धव ने अपने कोटे में आने वाली सीटों में से 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें विदर्भ की सात सीटें भी शामिल है।

जारी सूची के अनुसार, ठाकरे ने रामटेक विधानसभा सीट से विशाल बरबटे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं यवतमाल जिले की वणी सीट से संजय देरकर, बुलढाणा जिले के मेहकर से सिद्धार्थ खरात, वाशिम से डॉ. सिद्धार्थ देवले, अमरावती की बडनेरा विधानसभा सीट से सुनील खराटे उद्धव गुट के उम्मीदवार होंगे। इसी के साथ अकोला पूर्व से गोपाल दातकर और बालापुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन देशमुख फिर से चुनावी मैदान में होंगे। 

देखें विधानसभा की पूरी सूची: