logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मतदान के पहले शरद पवार को लगा बड़ा झटका, ये नेता भाजपा में हुआ शामिल


भंडारा: विधानसभा चुनाव में मतदान के 48 घंटे पहले शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। तीन बार के विधायक और सांसद रहे मधुकर कुकड़े ने एनसीपी छोड़ने हुए वापस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। काटोल में आयोजित सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले ने कूकड़े को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कुकड़े भंडारा जिले में बड़ा नाम है। वह तीन बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। हालांकि, 2014 में टिकट नहीं मिलने पर वह एनसीपी में शामिल हो गए थे। जहां 2017 के उपचुनाव में एनसीपी ने उन्हें भंडारा गोंदिया लोकसभा सीट से चुनाव लडा और सांसद बने। मतदान के पहले कुकडे का एनसीपी छोड़ना पवार के लिए बड़ा झटका है।