logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Assembly Election: महाराष्ट्र में जल्द होगा चुनाव का ऐलान, आयूक्त राजीव कुमार पहुंचे मुंबई


मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की चर्चा जोर पकड़ रही है। राज्य में चुनाव कब होगा ऐसा सवाल विपक्ष उठा रहा है। इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार महाराष्ट्र दौर पर पहुंच गए हैं। अपने इस दौरे के दौरान कुमार राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र में 29 नवंबर को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसके तहत उसके पहले राज्य में विधानसभा चुनाव करवाना बेहद जरूरी है। पिछले कई बार से महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान हरियाणा के साथ ही होता रहा है। हालांकि, इस बार आयोग ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख का ऐलान तो किया लेकिन महाराष्ट्र की तारीखों का ऐलान नहीं किया। 

आठ अक्तूबर को हो सकता है चुनाव का ऐलान
राज्य सरकार के कार्यकाल को देखते हुए किसी भी तरह चुनाव करवाना जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विधानसभा चुनाव के लिए तय्यारियों की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आठ अक्तूबर को चुनाव आयोग राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

तीन चरण में हो सकता है चुनाव
2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुआ था। पिछली बार की तर्ज पर इस बार भी आयोग राज्य में तीन चरणों में चुनाव संपन्न करवा सकता है। हलांकि, आयोग द्वारा ही आखिरी फैसला लिया जाएगा।

2019 में भाजपा शिवसेना को मिला था बहुमत

2019 के विधानसभा चुनाव में दो गठबंधनों ने मिलकर चुनाव लडा था। जिसमें भाजपा शिवसेना की महायुति को पूर्ण बहुमत मिला था। भाजपा ने जहां 105 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली थी। इसी के साथ कांग्रेस और एनसीपी को क्रमश: 42 और 54 सीट मिली थी। हालांकि, मुख्यमंत्री को लेकर हुए विवाद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा से गठबंधन तोड़ते हुए एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास आघाड़ी बनाई और फिर सरकार का गठन किया।