logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में लगा नेताओं का हुजूम, शरद पवार और मुख्यमंत्री शिंदे करेंगे दो दो सभा


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज हो गया है। तमाम राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपने बड़े नेताओं को उतार दिया है। इसी के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमों शरद पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विदर्भ में प्रचार की शुरुआत करने वाले है। जिसके तहत दोनों नेता उपराजधानी में दो दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पवार जहां काटोल और पूर्व नागपुर विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रामटेक और दक्षिण नागपुर सीट पर रैली करेंगे। 

नागपुर पहुंचे शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार दो दिन के विदर्भ दौरे पर गुरुवार सुबह नागपुर पहुंचे। जहां एअरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पवार सीधे होटल के लिए निकल गए। पवार अपने दो दिन के दौरे पर विदर्भ की चार सीटों पर प्रचार करेंगे। जिसमें नागपुर जिले की काटोल, पूर्व नागपुर भंडारा जिले की तिरोड़ा और वर्धा जिले की हिंगणघाट सीट शामिल है। भंडारा और नागपुर को सीटो पर आज और वर्धा सीट पर कल रैली अयोजित होगी।

मुख्यमंत्री शिंदे भी आ रहे विदर्भ

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी महायुति के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए विदर्भ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वह चार सीटों पर प्रचार करेंगे। शिंदे भंडारा, रामटेक, दक्षिण नागपुर और बालापुर विधानसभा सीट पर प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री की पहली सभा बालापुर में होगी, दूसरी भंडारा तीसरी नागपुर जिले में परशिवनी में होगी, जहां वह अपने उम्मीदवार आशीष जायसवाल के लिए वोट मांगेंगे। वहीं रात आठ बजे वह दक्षिण नागपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन मते के लिए सभा को संबोधित करेंगे।