logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: 25 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, यह नेता बन सकता है सीएम


मुंबई: राज्य में महायुति को प्रचंड बहुमत से चुनाव जितने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा और नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा। चर्चाओं के बीच नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख सामने आ गई है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, 25 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों एक अनुसार मानें तो भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 

शिवसेना में एकनाथ शिंदे को सारे अधिकार

प्रचंड जीत मिलने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिवसेना कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महायुति सहयोगियों के साथ सरकार गठन पर चर्चा के संबंध में निर्णय लेने के सभी अधिकार दिए गए। उन्हें विधायक दल के नेता, पार्टी के मुख्य सचेतक और विधायक दल के अन्य पदाधिकारियों पर निर्णय लेने का पूरा अधिकार दिया गया, यह निर्णय कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया. यह प्रस्ताव नरेश म्हस्के ने रखा और कार्यसमिति की बैठक में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।