logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: महायुति में सीट बटवारे की क्या है स्थिति, कब आएगी उम्मीदवारों की लिस्ट? उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बड़ी जानकारी


नागपुर: चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) की घोषणा के बाद राज्य में दोनों बड़े गठबंधनों में सीट बटवारे को लेकर चर्चा जोरो पर है। इसी बीच महायुति (Mahayuti) में कौन सी पार्टी कहाँ और कितने सीटों पर लड़ेगी इसको लेकर बैठकों का दौर शुरू है। बैठकों के बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गठबंधनों में सीट बटवारे क लेकर बड़ी जानकारी दी है। फडणवीस ने कहा कि, "बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच गए है। आने वाले दो दिनों में जो सीट बची है उस पर निर्णय हो जायेगा।" वहीं उम्मीदवारों की सूची पर भी उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, "कभी भी सूची जारी की जा सकती है।" 

शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) भी उनके साथ मौजूद रहे। नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर पत्रकारों से बात करते हुए महायुति में सीट बटवारे को और उम्मीदवारों की सूची को लेकर सवाल किया गया। जिस पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि, "सीट बटवारे पर हमारी बातचीत लगभग अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। कल की बाचतीत में जिन सीटों पर पेंच फंसा हुआ था उस पर सहमति बन गई है। और जिन पर अभी पेंच फंसा हुआ है आने वाले दो दिनों में उस पर भी निर्णय हो जाएगा।"

उम्मीदवारों की सूची पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि, "हमने तय किया है कि, जिन सीटों पर तीनों दलों पर सहमति बन गई है, उस पर पार्टियां अपने हिसाब से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। वहीं भाजपा की बात करें तो हमारी पार्लियामेंट्री बोर्ड है। उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हो चुकी है। जल्द ही पहली सूची जारी कर दी जाएगी।" वहीं महायुति में सीट बटवारे के फार्मूला के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि, "जल्द ही उसकी जानकारी दे दी जाएगी।"