logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: विधानसभा चुनाव के लिए अजीत पवार ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एनसीपी ने पहली लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें विदर्भ की पांच सीट भी शामिल है। जारी लिस्ट के अनुसार, एनसीपी ने अहेरी से वरिष्ठ नेता धर्मराव बाबा आत्राम को फिर मौका दिया है। वहीं गोंदिया जिले की अर्जूनी मोरगांव सीट से विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे का टिकट काट कर कल भाजपा से शामिल हुए राजकुमार बडोले को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इस सूची में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। विशेष बात यह है कि एनसीपी अजित पवार की लिस्ट में विदर्भ क्षेत्र की 5 सीटों से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार बड़ोले को टिकट दिया गया है, जो हाल ही में भाजपा से अजित पवार गुट में शामिल हुए हैं। भंडारा जिले के तुमसर सीट से विधायक राजू कारेमोरे को भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

आदिवासी बहुल गडचिरोली जिले के अहेरी सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मराव बाबा आत्राम को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं, यवतमाल जिले के पुसद विधानसभा सीट से युवा नेता इंद्रनील नाईक को एनसीपी का उम्मीदवार बनाया गया है। अमरावती शहर सीट से अजित पवार की पार्टी ने कांग्रेस से बगावत कर एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हुई विधायक सुलभा खोडके को भी टिकट दिया है।

देखिये किसे कहाँ से मिला टिकट?