logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget 2024: गुरुवार को वित्तमंत्री अजित पवार बजट करेंगे पेश, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान


मुंबई: महाराष्ट्र राज्य का 2024-2025 का बजट गुरुवार को पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री और उपमुख्यमन्त्री अजित पवार बजट पेश करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सत्र के पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं पर भी जमकर पलटवार किया। 

मनुस्मृति जैसे मुद्दों का महाराष्ट्र में कोई स्थान नहीं

मनुस्मृति पढ़ाने के आरोप पर अजित पवार ने कहा, "पाठ्यक्रम में मनुस्मृति का कोई भी श्लोक शामिल नहीं किया गया है. राज्य में ऐसा कोई प्रयास नहीं किया जा सकता. मनुस्मृति को राज्य सरकार का समर्थन नहीं है।" उन्होंने कहा, विपक्ष जानता है कि मनुस्मृति जैसे मुद्दों का महाराष्ट्र में कोई स्थान नहीं है, फिर भी विपक्ष जानबूझकर इस तरह से मुद्दे उठाकर गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि इस तरह से राजनीति करना ठीक नहीं है, महाराष्ट्र इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।