logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget 2025: देवेंद्र फडणवीस सरकार का बजट आज, 11वीं बार अजित पवार करेंगे पेश


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला बजट आज सोमवार को पेश होगा। सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री अजीत पवार वित्त वर्ष 2025 26 का बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर राज्यभार की निगाहें लगी हुई है। बजट में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओं की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें महिलाओं को 2100 रुपए देना भी शामिल है। 

अजित पवार 11वीं बार पेश करेंगे बजट 

वित्तमंत्री के तौर पर अजीत पवार बजट पेश करेंगे। पवार 11वीं बार बजट पेश करेंगे। महाराष्ट्र के इतिहास में पवार दूसरे नेता बन चुके हैं, जो लगातार इतनी बार बजट पेश करेगा। पवार के पहले शेषराव वानखेड़े ने रिकार्ड 13बार बजट पेश किया है। वहीं जयंत पाटिल 10 और पूर्व मुख्यमंत्री शुशील कुमार शिंदे ने 9 बार बजट पेश किया है।

बजट में कई बड़ी घोषणाओं की संभावना

बजट में वित्तमंत्री कई बड़ी घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है। जिसमें नमो किसान सम्मन योजना की राशि में बढ़ोतरी करने, लाडली बहना योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करना शामिल है। इसी के साथ सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती है। वहीं विदर्भ को लेकर बात करें तो गड़चिरोली, यवतमाल, अमरावती जिलों में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान भी किया जा सकता है।