logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget: 3 मार्च से 26 मार्च के बीच आयोजित होगा सत्र, 10 मार्च को पेश होगा बजट


मुंबई: महाराष्ट्र बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया। तीन मार्च से 26 मार्च के बीच सत्र का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। वहीं 10 मार्च को राज्य का बजट उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार पेश करेंगे। आज रविवार को सत्र को लेकर बैठक कामकाज समिति की बैठक हुई। जहां यह निर्णय लिया गया। 

इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, विधान परिषद के सभापति प्रोफेसर राम शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बजट सत्र के दौरान विधानमंडल शनिवार, 8 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी अपना कार्य जारी रखेगा, जबकि 13 मार्च को होली के अवसर पर अवकाश रहेगा।