logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मानसून सत्र से पहले महाराष्ट्र कैबिनेट में फेरबदल! क्या सरकार नए मंत्रियों को करेगी शामिल?


नागपुर: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महायुति को भारी निराशा हाथ लगी। विपक्ष की महाविकास अघाड़ी ने राज्य की 48 सीटों में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महायुति का सिरदर्द बढ़ गया है। संभावना है कि विधानसभा चुनाव में इस तस्वीर को बदलने के लिए महायुति की ओर से राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है।

राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 27 जून से शुरू होगा। इस सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार कर सरकारी कामकाज की गति बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 43 रह सकती है। 

फिलहाल 29 मंत्री हैं, यानी 14 और को मौका दिया जा सकता है। शिंदेसेना के मंत्री संदीपन भुमरे औरंगाबाद से चुने गए हैं। इसलिए वह मंत्री और विधायक पद से भी इस्तीफा दे देंगे। अब इनकी जगह पर एक और मंत्री को शामिल किया जा सकता है