logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, विधान परिषद् चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई संभव


मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद् चुनाव (Maharashtra Legislature Council ELection) में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस (Congress) की बैठक होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) की अध्यक्ष्ता में यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी सहित राज्य के सभी बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान बगावत करने वाले सभी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। 

ज्ञात हो कि, राज्य की 11 विधान परिषद् सीटों पर 12 जुलाई को मतदान हुआ था। इस चुनाव में सभी दलों के मिलकर 12 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें महायुति के नौ और महाविकास अघाड़ी के तीन उम्मीदवार शामिल रहे। हालांकि, चुनाव परिणाम में महायुति के सभी उम्मीदवार जीत गए, लेकिन महाविकास अघाड़ी के एक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने कारण अघाड़ी का एक उम्मीदवार हार गया। विधायकों द्वारा की गई बगावत को देखते हुए कांग्रेस ने सभी की पहचान कर रिपोर्ट आलाकमान को भेजी थी और कार्रवाई की मांग की थी। 

इन विधायकों पर हो सकती है कार्रवाई 

जिन विधायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है उसमें जीतेश अंतापुरकर, मोहन हमबारडे, सुलभा खोडके, जीशान सिद्दीकी और हीरामन खोशकर शामिल हैं। बतादें कि, जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी पहले ही कांग्रेस छोड़ अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं अमरावती शहर से विधायक  सुलभा खोडके के पति को अजित पवार का बेहद करीबी माना जाता है। इसी के साथ बचे विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा नेता अशोक चौहान के करीबी माने जातें हैं।