logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान; राजीव पोद्दार, अरुण लखानी को बनाया प्रत्याशी; देखें सूची


नागपुर/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने नागपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव पोद्दार को उम्मीदवार बनाया है। इसी के साथ उद्योगपति अरुण लखानी भी भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे। भाजपा ने अपने कोटे की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

ज्ञात हो कि, विधान परिषद की 16 सहित एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है। महायुति में हुए सीट बंटवारे के अनुसार, भाजपा 11, शिवसेना चार और एनसीपी दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं एक सीट महाविकास आघाड़ी के कोटे में गई है। 

भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

चुनाव का ऐलान होते ही सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा की सूची पर लगी हुई थी। नागपुर सहित राज्य भर से पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी इसको लेकर कई नामों की चर्चा जोरशोर से शुरू थी। वहीं आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर लगाई गई। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार,

  • गोंदिया भंडारा-अविनाश ब्राह्मणकर 
  • वर्धा गढ़चिरौली चंद्रपुर -अरुण लखानी 
  • अमरावती -प्रवीण पोटे पाटिल
  • नागपुर (उपचुनाव) -डॉ राजीव पोद्दार 
  • सांगली सतारा -धैर्यशील कदम
  • सोलापुर -राजेंद्र राउत
  • अहिल्यानगर -प्राजक्त तानपुरे 
  • छत्रपति संभाजी नगर जालना- सुहास शिरशाट 
  • नांदेड़- अमर राजुरकर
  • लातूर बीड -बसवराज पाटिल 
  • जलगांव- नंदकिशोर महाजन 

सुप्रिया सुले के समधी बनेंगे विधायक

भाजपा की सूची में सबसे ज्यादा चर्चित नाम कोई है तो वह है अरुण लखानी का। मूलतः नागपुर के रहने वाले लखानी वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यालय के कोषाध्यक्ष हैं। इसी के साथ वह एक उद्योगपति भी हैं। नागपुर सहित कई जिलों में उनका कारोबार फैला हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण लखानी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के होने वाले समधी है। सुले की बेटी रेवती की शादी अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ होने वाली है। 

जलगांव की सीट भाजपा ने रखी अपने पास

महायुति में सबसे ज्यादा टसल भाजपा और शिवसेना के बीच देखी जा रही थी। शिवसेना लगातार जलगांव की सीट पर अपना दावा कर रही थी। शिवसेना नेता और मंत्री गुलबराव पाटिल ने इस सीट से शिवसेना उम्मीदवार बने इसको लेकर कई बयान दिए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे भी इसको लेकर लगातार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, आखिर में भाजपा ने जलगांव की सीट अपने पास ही रखी। इसी के साथ सोलपुर की सीट पर भी दोनों प्रतियों के बीच कई दौर की चर्चा हुई, लेकिन आखिरी में भाजपा ने दोनों सीट अपने पास बरकरार रखी। 

प्राजक्त तानपुरे को भी मिली टिकट 

भाजपा ने अपनी सूची में दूसरी पार्टी छोड़कर आए नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अहिलयनगर सीट से प्राजक्त तानपुरे को प्रत्याशी घोषित किया है। ज्ञात हो कि तानपुरे कल ही एनसीपी-शरद पवार को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। वहीं आज भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।