logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra MLC Election 2024: आज होगा मतदान, 11 सीटों के लिए मैदान में 12 उम्मीदवार


मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर आज शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिसमें सभी दलों के विधायक सहीत निर्दलीय सदस्य अपना वोट डालेंगे। ज्ञात हो कि, 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें पांच भाजपा, दो दो शिवसेना और एनसीपी सहीत महाविकास आघाड़ी के तीन उम्मीदवार शामिल है।

सभी ने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा

मतदान से पहले सभी दलों ने अपने तमाम विधायकों को मुंबई के होटलों में रखा है। इस का मुख्य मकसद विधायकों को टूट से बचाना और चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकनी है। मतदान के समय सभी दल बारी बारी से बसों में बैठाकर अपने विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचेंगे।

हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे चुनाव

मतदान से पहले उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि, महायुति के सभी उम्मीदवार इस चुनाव में जीतेंगे। इसी के साथ उन्होने यह भी कहा कि, विपक्ष के दावे इस चुनाव में हवा हो जायेंगे।

भाजपा विधायकों में होगी फूट

मतदान से पहले कांग्रेस नेताओं ने भाजपा में फूट होने का दावा शुरु कर दिया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन राउत ने भाजपा विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने का दावा किया है। उन्होने कहा कि, भाजपा के विधायक टूटने वाले हैं इसलिए इन्हें होटल में बंदी बनाया गया है। इसी के साथ राउत ने महाविकास आघाड़ी के तीनों सीट जितने का किया दावा।