logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

288 में से 173 सीटो पर महायुति में बनी सहमति, जल्द बची हुई सीटों पर होगा निर्णय


नागपुर: आगमी विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने रणनीति तैयार कर ली है। इसी के साथ सीट बटवारें को लेकर चर्चा भी शुरू है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महायुति में राज्य की 288 सीटों मेंसे 173 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं आने वाले दिनों में अन्य बची हुई सीटों पर भी अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि, राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। जिसको देखते हुए महायुति उसके पहले ही सीटों को लेकर सब तय कर लेना चाहती है। गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों का मानना है कि, चुनाव के पहले सीट बटवारा हो जाए जिससे जो जहां से चुनाव लड़ेगा वह अपनी तैयारी शुरु कर दे। जिससे प्रचार करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा और ज्यादा लोगों का पहुंच बनाया जा सकता है। 

सीट बटवारा को लेकर शनिवार शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास रामगिरी पर चार घंटे तक बैठक चली। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे। बैठक में सीटो को लेकर जहां गहन चर्चा हुई, वहीं आगमी विधानसभा चुनाव में महायुति किस रणनीति के तहत चुनाव में उतरेगी उसका भी रोडमैप तय किया गया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में तीनों दलों के बीच करीब 173 सीटो पर सहमति बन गई है। जिसमें तीनों दलों की सिटिंग सीट भी शामिल है। वहीं बाकी बची हुई सीटो पर आम सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, सीट बटवारा जल्द निपटाने के लिए जल्द ही तीनों पार्टियों की बैठक होगी जिसमें अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। 

विनिंग फैक्टर के आधार पर बटवारा

महायुति में सीट बटवारा के सवाल पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, पहले दौर की बैठक हो चुकी है। जल्द ही दूसरे दौर की बैठक होगी और उसमें सीटो को लेकर आम सहमति बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि, विनिग फैक्टर सीट बटवारा का मुख्य सिद्धांत होगा। यानी जो जहां जीत सकता है उसे वह सीट मिलेगी। वहीं कौन कितनी सीटो पर चुनाव लड़ेगा इस सवाल पर जवाब देते हुए पवार ने कहा था कि, सब तय होने पर सार्वजनिक प्रेस वार्ता कर ऐलान किया जाएगा।