logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहना के बाद किसानों को मिलेगी कर्ज माफी! शिंदे सरकार ने शूरू की तैयारी


मुंबई: राज्य में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुऐ सत्ता पक्ष सहीत विपक्ष अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। लोकसभा चुनाव में मिले परिणाम और आगमी चुनाव को दिखते हुए में मौजूदा महायुति सरकार द्वारा लगातार नागरिकों के लिए लोक लुभावने योजनाओं की घोषणा कर रही है। लाड़ली बहना के बाद राज्य सरकार जल्द ही किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के वित्त विभाग ने इसको लेकर अपनी तैयारी भी शूरू कर दी है।

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. इस पृष्ठभूमि में, राज्य सरकार वर्तमान में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रही है। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री माझी लड़की बहीन योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही युवाओं के लिए लड़का भाऊ नाम से योजना शुरू की गई है. इसके जरिए 12वीं पास युवाओं को 6 हजार रुपये प्रति माह, आईटीआई और डिप्लोमा छात्रों को 8 हजार रुपये और ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपये मिलेंगे।
 
जिसके बाद अब राज्य सरकार किसानों को खुश करने के लिए एक बड़ा ऐलान करने जा रही है. इसके मुताबिक जल्द ही राज्य के किसानों को कर्जमाफी दी जाएगी. इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने गतिविधियां शुरू कर दी हैं। 

सूत्रों के मुताबिक उम्मीद है कि करीब 938 आदिवासी समाज की सोसाइटी में पंजीकृत किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा. हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तो राज्य सरकार किसान कर्ज माफी की घोषणा कब करेगी? इस पर सभी का ध्यान है.

3 लाख तक का कर्ज माफ करने पर विचार - अब्दुल सत्तार

कुछ दिन पहले मंत्री अब्दुल सत्तार ने कर्जमाफी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा, ''हमने कर्जमाफी के संबंध में सरकार से अनुरोध किया है। सरकार ने इस बात की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है कि क्या राज्य सरकार केंद्र सरकार की मदद से किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर सकती है. अब्दुल सत्तार ने कहा था कि सरकार इस पर सहानुभूति रखती है. तो क्या सच में प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ होगा? इस पर सभी का ध्यान है.