logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

गृह मंत्रालय नहीं तो मिले महायुति का संयोजक पद, रविवार को तीनों दलों की बैठक


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसको लेकर सस्पेंस समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। कई दौर की बैठक होने के बावजूद तय नहीं हो पा रहा कि, सीएम किसे बनाया जाए। इसी बीच एकनाथ शिंदे तमाम बैठकों को रद्द कर अपने गांव सतारा चले गए हैं। जहां रविवार को वापस लौटेंगे। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत शिंदे ने सरकार में शामिल होने के बजाय महायुति का संयोजक पद देने की मांग की है। 

सरकार गठन को लेकर चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए गुरुवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में तीनों दलों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्री मंडल को लेकर बातचीत की गई। बैठक में शिंदे ने जहां मुख्यमंत्री के लिए भाजपा का समर्थन करने की बात कही। लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय देने की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा शिंदे को नगर विकास विभाग देने के लिए तैयार है, लेकिन गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है। वहीं शिंदे ग्रह की मांग को लेकर अड़ गए हैं। 

गृह मिलेगा तो सरकार में नहीं तो बाहर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिंदे ने भाजपा नेतृत्व को दो प्रस्ताव भेजा है। जिसके तहत अगर गृह मंत्रालय मिलता है तो वह सरकार में शामिल होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी जगह शिवसेना का कोई और नेता उपमुख्यमंत्री बनेगा। उपमुख्यमंत्री के लिए शिवसेना से दादा भूसे का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, भाजपा सहित शिवसेना के नेता शिंदे को सरकार में शामिल होने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

रविवार को महायुति को बैठक

रविवार को महायुति की बैठक मुंबई में होगी। एकनाथ शिंदे अपने गांव से मुंबई लौट आएंगे। जहां फिर यह बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा। इसके पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें दल का नेता चुना जायेगा।