logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संघ और महायुति नेताओं के बीच बैठक, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे पहुंचे; अजित पवार सहीत एनसीपी विधायक रहे गैर हाजिर


नागपुर: महाराष्ट्र विधानमंडल शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है। सत्र के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित भाजपा शिवसेना के तमाम विधायक रेशमबाग स्थित स्मृति भवन पहुचे। जहां सभी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ द्वारा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनके विधायको को भी निमंत्रण दिया गया था। हालांकि, कई विदर्भ से आने वाले एक दो विधायक दिखाई दिए लेकिन डीसीएम पवार नहीं पहुंचे।

शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा विधायको के लिए बौद्धिक बैठक होती है। हर बार की तरह इस बार भी संघ ने महायुति नेताओं के लिए यह बौद्धिक बैठक का आयोजन किया गया। आज गुरुवार सुबह रेशमबाग स्थिति स्मृति भवन में यह बैठक बैठक हुई। बैठक में शिवसेना और भाजपा के तमाम विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार संघ कार्यालय पहुंचे फडणवीस

विधान सभा चुनाव के पहले और चुनावी परिणाम के बाद देवेंद्र फडणवीस के बीच लगातार बैठकों का आयोजन हुआ था। चुनावी परिणाम के दिन भी फडणवीस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। हालांकि, तिसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस पहली बार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

एनसीपी से राजू कारेमोरे पहुंचे संघ भूमि

संघ ने बौद्धिक बैठक में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनके तमाम विधायको को भी निमंत्रण भेजा था। हालांकि, निमंत्रण के बावजूद अजित पवार नहीं पहुंचे। हालांकि, पार्टी नेता और तुमसर विधायक राजू करेमोरे बैठक में पहुंचे। पत्रकारों से बात करते कारेमोरे ने कहा, "पार्टी में किसी ने भी मुझसे स्मृति मंदिर क्षेत्र में न जाने को नहीं कहा। मैं दर्शन के लिए आया हूं।" कारेमोरे ने यह भी कहा कि, "इस स्थान पर आने से ऊर्जा मिलती है।"