logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर ने की घोषण


मुंबई:  राज्य में अवैध धर्मांतरण (Illegal conversion) पर रोक लगाने और एक कड़ा कानून बनाने की मांग पिछले कई समय से हिन्दूवादी संगठन कर रहे हैं। वहीं अब इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस की महायुति सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट अगल  महीने पेश की जायेगी। इसी के साथ गृह राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि, राज्य में जल्द ही कानून बनाया जाएगा और सख्ती से लागू किया जाएगा।

मानसून सत्र में सोमवार को भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने विधान परिषद में राज्य में कई जगहों पर हो रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। जिसपर जवाब देते हुए मंत्री पंकज भोयर ने कहा, "महाराष्ट्र में कहीं भी जबरन धर्मांतरण की इजाज़त नहीं है। हालाँकि, जब एक समिति बनाकर अध्ययन किया गया, तो लगभग 35 मामले सामने आए। हालाँकि, यह बात सामने आई कि उन्होंने अपनी इच्छा से धर्मांतरण किया।

उन्होंने आगे कहा कि, कुछ संगठन आम लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है और इसकी रिपोर्ट अगले महीने जारी की जाएगी।"

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने सवाल उठाया कि देश के 10 राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हो चुका है, क्या यह हमारे राज्य में लागू होगा? इस पर पंकज भोयर ने कहा कि 11वां राज्य महाराष्ट्र होगा और एक बहुत ही सख्त कानून बनाया जाएगा।