logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'शिवनेरी सुंदरी' को लेकर सियासत गरमाई, एसटी बस का पुराना वीडियो साझा कर वाडेट्टीवार ने सरकार पर बोला हमला


नागपुर: एसटी महामंडल ने विमानों में एयर होस्टेस की तर्ज पर शिवनेरी बेसेस में शिवनेरी सुंदरी की नियुक्त करने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के लिए निर्णय पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी इस निर्णय की जहां हंसी उड़ा रहे हैं, वहीं सरकार और परिवहन समिति के अध्यक्ष भारत गोगावाले पर हमला भी बोल रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेट्टीवार ने एसटी का एक पुराना वीडियो साझा कर सरकार पर हमला बोला है। 

वाडेट्टीवार ने लिखा, "कितना गतिशील? ये है महायुति की दिशाहीन सरकार! महागठबंधन सरकार में मंत्री नहीं बन सके भरत गोगवले ने एसटी निगम की कमान संभालने के बाद पहला फैसला 'शिवनेरी सुंदरी' का लिया.

यहां एसटी बसों का बुरा हाल है, बस की छत टूटी हुई है, कभी-कभी बस से पानी टपकता है, बस रुकती है, बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए अच्छा शौचालय नहीं है, उन्होंने बस छोड़ने का फैसला किया सुंदरी! लोगों की समस्या क्या है? ऐसा दिशाहीन नेता वास्तव में क्या काम है और क्या करना चाहिए इसकी जानकारी के अभाव में दिशाहीन निर्णय ले रहा है।"