logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र बंद को उच्च न्यायालय ने बताया संविधान के खिलाफ, महाविकास आघाड़ी ने आंदोलन लिया वापस


नागपुर: बदलापुर की घटना से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर इसको लेकर हमलावर है। वहीं बंद को मुंबई हाईकोर्ट ने संविधान के विरुद्ध बता दिया है। अदालत के आदेश के बाद महाविकास आघाड़ी नेताओं ने बंद का आवाहन वापस ले लिया है। जिसके बाद अब नेता केवल मुंह बन्द कर आंदोलन करेंगे।

बदलापुर की घटना के विरोध में महावीकास आघाड़ी ने 24 अगस्त को एक दिन का बंद बुलाया था। बंद के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में याचिका लगाई है। जिसपर सुनवाई करते हुए अदालत ने बंद को असैवाधनिक बताया। इसी के साथ अदालत ने कहा कि, किसी भी दल ने अगर बंद बुलाया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

पवार ने बंद वापस लेने की मांग

बंद के खिलाफ अदालत की टिप्पणी और रुख को देखते हुए शरद पवार ने महाविकास आघाड़ी नेताओं से बंद वापस लेने की मांग की। पवार की मांग को कांग्रेस और शिवसेना नेताओं ने मान लिया है। जिसके बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया। हालांकि, अब आघाड़ी नेताओं ने शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक मुंह पर कला कपड़ा बांधकर आंदोलन करेंगे।