logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

15 अक्तूबर से राज्य में लग सकती है आचार संहिता, सोमवार को कैबिनेट की आख़िरी बैठक


मुंबई: राज्य में आने वाली 15 तारीख से चुनाव का बिगुल बज सकता है। केंद्रीय चुनाव आयोग मंगलवार को राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसी को देखते हुए महायुति सरकार की सोमवार को आखिरी बैठक होने वाली है। बैठक के बाद राज्य में चुनावी उत्सव शुरु हो जायेगा। आखिरी कैबिनेट में सरकार क्या निर्णय लेती है इसपर सभी की नजरें लगी हुई है।

ज्ञात हो कि, 26 नवंबर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसके पहले चुनाव कराना और नई सरकार का गठन बेहद जरूरी है। पिछले दिनों महाराष्ट्र दौरे पर आए केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि, महाराष्ट्र के चुनाव तय समय पर होंगे और 26 नवंबर से पहले राज्य में नई सरकार का गठन हो जायेगा। यानी की चुनाव हो जाएंगे।

आचार संहिता को देखते हुए राज्य सारकार लगातार उद्घाटन और भूमिपूजन के काम में लगी हुई है। आज रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विविध योजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने मुंबई, नांदेड़ सहित नागपुर में विविध योजनाओं का भूमिपूजन किया। वहीं उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने गोंदिया जिले के तिरोड़ा में 5500 करोड़ से ज्यादा कामों का या तो भूमिपूजन किया या उनका उद्घाटन किया। 

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी आज अमरावती दौरे पर आने वाले थे। हालांकि, पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। 

विपक्ष ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर बोला हमला

सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी चुनाव की तैयारी को देखते हुए लगा हुआ है। रविवार को महाविकास आघाड़ी ने मुंबई में बैठक की। बैठक के बाद तीनों दलों ने प्रेस कांफ्रेंस कर महायुति सरकार पर हमला।बोला और आगमी चुनाव में सरकार बनाने का दावा किया।