logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाविकास अघाड़ी ने महायुति पर लगाया वोटरों के नाम हटाने का आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला एमवीए का प्रतिनिधिमंडल


मुंबई: कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि ऑनलाइन फॉर्म 7 के जरिए महाविकास अघाड़ी के मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह काम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के निर्देश पर किया जा रहा है। इस शिकायत को लेकर शुक्रवार को महाविकास अघाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम से मिला। 

पटोले ने कहा कि अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का कहना है कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए और मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए, लेकिन यह पारदर्शिता और निष्पक्षता चुनाव आयोग के काम में नहीं है. पटोले ने कहा कि महायुति के नेताओं को इस तरह पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहिए, बल्कि बाहर आकर साहस के साथ लड़ना चाहिए.

वहीं, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस निर्वाचन क्षेत्र में माविआ को सबसे ज्यादा वोट मिले, वहां  10 हजार वोटरों की संख्या को कम करने की साजिश की जा रही है। वडेट्टीवार ने मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने की भी अपील की है कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव की घोषणा होने के बाद सरकार द्वारा जारी की गई सभी जीआर और निगम नियुक्तियों को भी रद्द करने की मांग की है।