logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra: महाविकास अघाड़ी का हुआ विस्तार, वंचित सहित ये दल हुए गठबंधन में शामिल


मुंबई: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले महाविकास अघाड़ी ने खुद को मजबूत करने लगी हुई है। भाजपा की अगुवाई वाली महायुति को राज्य में हराने के लिए गठबंधन में साथियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन अघाड़ी को महाविकास अघाड़ी में शामिल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता संजय राउत ने दी। वंचित सहित आप, समाजवादी पार्टी सहित कई अन्य पार्टियों को भी गठबंधन का हिस्सा बनाया गया है। 

गठबंधन और लोकसभा चुनाव में सीटों के बटवारे को लेकर आज मुंबई में बैठक हुई। इस बैठक में अघाड़ी में शामिल तमाम पार्टियों के नेता मौजूद रहे। सुबह से चल रही बैठक शाम तक जारी रही। इस दौरान बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़, वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, नेता जितेंद्र अवाद, अनिल देशमुख, सहित विनायक राउत मौजूद रहे।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए राउत ने कहा कि, "आज महाविकास अघाड़ी का विस्तार किया गया है। इसके तहत सीपीआईएम, सीपीआई, शेतकारी कामगार पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, वंचित बहुजन अघाड़ी, समाजवादी पार्टी, शेकाप सभी को महा विकास अघाड़ी में शामिल किया गया है। इन सभी प्रमुख नेताओं से उचित एवं सकारात्मक चर्चा हुई। महाविकास अघाड़ी और मजबूती से आगे बढ़ रही है। हमें नए दोस्त मिले हैं।"