logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उलेमाओं के तलवे चाटने का काम कर रही महाविकास अघाड़ी: फडणवीस


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कहा था कि उलेमा बोर्ड द्वारा महाविकास अघाड़ी को 17 मांगें की गई थी जिसे एमवीए ने कुबूल कर लिया। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन मांगों से उन्हें कोई दिक्कत नहीं लेकिन उसमें कुछ मांगें ऐसी हैं, जिसका वो विरोध करते हैं। वहीं, महाविकास अघाड़ी ने ऐसी अनैतिक मांगों को भी पूरा करने के लिए हामी भर दी है।     

फडणवीस ने कहा, “महाविकास अघाड़ी ने मुस्लिम उलेमाओं के तलवे चाटने शुरू कर दिए हैं। अभी उलेमा काउंसिल ने उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है, उन्होंने 17 मांगें रखी थीं और एमवीए ने औपचारिक पत्र दिया है कि हम उन 17 मांगों को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर कोई मांग रखता और कोई मांग मानता है, मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उनमें से एक मांग यह है कि 2012 से 2024 तक महाराष्ट्र में हुए दंगों के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों पर जो मामले दर्ज किए गए थे, उन्हें वापस लिया जाए। यह किस तरह की राजनीति है?”