logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विभिन्न कारण देकर फेल होने वाले विद्यार्थी की तरह है महाविकास अघाड़ी: सुधीर मुनगंटीवार


नागपुर: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमले कर रहा है। इस पर मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि विपक्ष को केवल आलोचना करनी आती है, जबकि सरकार अपना काम कर रही है। 

इस के साथ ही उन्होंने संजय राउत द्वारा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर किये जाने की सलाह पर भी संजय राउत पर जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी विभिन्न कारण देकर फेल होने वाले विद्यार्थी की तरह है।     

वहीं, निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान होने की संभावना की बात पर मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि ये सवाल निर्वाचन आयोग से होना चाहिए नेता से नहीं। उन्होंने कहा कि जनता के लिए काम करने  वाले नेता को आचार संहिता लगने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हम पूरे वर्ष नियमित रूप से जनता के लिए ही काम करते हैं।