logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक हुई रद्द, एकनाथ शिंदे जायेंगे अपने गांव; गृहमंत्री के निर्देश के बाद होगी बैठक


मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार स्थापन और मुख्यमंत्री तय करने को लेकर आज शुक्रवार को मुंबई में आयोजित होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) दो दिन के लिए अपने गांव सतारा (Satara) जा रहे हैं, इस कारण यह बैठक रद्द हुई है। साथ ही शिवसेना (Shivsena) विधायकों की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश के बाद यह बैठक होगी। शिंदे के अचानक अपने गांव जाने की जानकारी सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल उठा रहे हैं कि, आखिर गांव जाने क्या कारण है?

ज्ञात हो कि, राज्य में सत्ता स्थापना और मुख्यमंत्री तय करने के लिए गुरुवार रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ महायुति के नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद रहे। रात दस बजे से शुरू हुई बैठक देर रात तक चली। बैठक समाप्त होने क्ले बाद तीनो नेता वापस मुंबई लौट आएं। 

आज होने की थी दो बैठक

शाह के साथ हुई बैठक के बाद मुंबई में भी महयुति की बैठक होनी थी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला लेना था। बैठक से निकलते हुए शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि, "बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जे.पी. नड्डा से चर्चा की...महायुति की एक और बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। बैठक मुंबई में होगी।"

शिंदे ने सरकार में शामिल होने से किया इंकार 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिंदे ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उनकी जगह वह पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। सूत्रों की माने तो शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि, महायुति और शिवसेना नेताओं द्वारा उन्हें मनाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो कल हुई बैठक में शिंदे ने गृहमंत्री से विधान परिषद अध्यक्ष सहित गृहमंत्रालय और नगर विकास मंत्रालय देने की मांग की है।

अजित पवार ने केंद्र में मंत्री पद की मांग 

एक तरफ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के ऐवज में ज्यादा मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अजित पवार भी केंद्र में कैबिनेट मंत्री की मांग कर रहे हैं। कल हुई बैठक में पवार ने गृहमंत्री से केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद माँगा है। हालांकि, इसके ऐवज में पवार ने राज्य मंत्रिमंडल में समझौता करने की बात कही है।