logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के नेताओं पर लगाया भड़काऊ भाषण देने का आरोप, कहा - बांटने वाले भी आप और काटने वाले भी आप हैं


नागपुर: नागपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को तोड़फोड़ की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। खड़गे ने कहा कि भाजपा नेता भड़काऊ भाषण देकर और झूठ बोलकर लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाते रहे हैं। 

खड़गे ने कहा, “बीजेपी के लोग भड़काऊ भाषण देकर लोगों को मुद्दे से भटकाते हैं। इनका कोई नेता बोलता है - बंटेंगे तो कटेंगे, तो कोई बोलता है - एक हैं तो सेफ हैं। सच्चाई ये है कि बांटने वाले भी आप हैं और काटने वाले भी आप हैं। लेकिन दोष दूसरों पर देते हैं।”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “महाराष्ट्र में सभी भाजपा सीएम और मंत्री इस 'तोड़फोड़' सरकार को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा फिर कभी नहीं होगा। लोगों ने देखा है कि कैसे उन्होंने सरकार बनाने के लिए हमारे विधायकों को चुराया। यह विचारधारा के आधार पर बनी सरकार नहीं है।”