logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

विवादों में घिरे मंत्री मानिकराव कोकाटे का डिमोशन, कृषि मंत्रालय छीन बनाया गया खेल मंत्री


मुंबई: लगातार विवादों में घिरे मंत्री मानिकराव कोकाटे को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बड़ा झटका दिया है। कोकाटे का डिमोशन करते हुए उनसे कृषि मंत्रालय छीन लिया गया है और उन्हें अब खेल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक खेल मंत्रालय संभाल रहे दत्तात्रेय भरणे को महाराष्ट्र का नया कृषि मंत्री बनाया गया है।


गौरतलब है कि सरकार गठन के बाद से ही मानिकराव कोकाटे अपने बयानों और व्यवहार को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। कभी किसानों पर विवादास्पद टिप्पणी करना, कभी फसल बीमा योजना को लेकर सरकार को "भिखारी" कहना और हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलते हुए कैमरे में कैद हो जाना ये तमाम घटनाएं सरकार की छवि को जनता में धूमिल कर रही थी।


मानसून सत्र के दौरान रमी खेलने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष न केवल कोकाटे का इस्तीफा मांग रहे थे, बल्कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल में रखने को लेकर तीखी आलोचना भी कर रहे थे।

सरकार के लिए किरकिरी का कारण बनने वाले कोकाटे की उनके विवादित बयानों को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री पवार ने निंदा की थी। वहीं अजीत पवार ने कड़ी कार्रवाई की बात भी कही थी। इसी के तहत कोकाटे को मंत्रिमंडल में कृषि विभाग से हटाते हुए खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अभी तक खेल मंत्रालय संभाल रहे दत्तात्रेय भरणे को राज्य का नया कृषि मंत्री बनाया गया है।