logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस में शामिल होगें मनोहर चंद्रिकापुरे, नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेट्टीवार से की मुलाकात; टिकट कटने से हैं नाराज


नागपुर: अर्जूनी-मोरगांव विधानसभा सीट से टिकट कटने से विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे नाराज हो गए है। अपनी टिकट कटने को चंद्रिकपुरे ने विश्वशघात बताया है। यहीं नहीं उन्होंने पत्र लिखकर अजीत पवार पर वादा नहीं निभाने का आरोप भी लगाया। वहीं अब चंद्रकापुरे ने कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेट्टीवार से मुलाकात की है। इस दौरान चंद्रिकापुरे के बेटे भी मौजूदा रहे। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, वह जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

ज्ञात हो कि, 2019 के विधानसभा चुनाव में चंद्रिकापुरे ने अर्जुनि मोरगांव विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने मंत्री राजकुमार बडोले को 700 वोटों से हराया था। हालांकि, 2024 के चुनाव में एनसीपी ने उनका टिकट काट दिया और उनकी जगह बडोले को पार्टी में शामिल करा उन्हें उम्मीदवारी दे दी। टिकट कटने से चंद्रिकापुरे नाराज हो गए हैं।

दादा यह विश्वासघात, पत्र लिख लगाया आरोप

टिकट नहीं मिलने से चंद्रिकापुरे ने अजीत पवार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। पत्र में चंद्रिकापुरे ने लिखा कि, महायुति में जब जानें का निर्णय लिया गया तो इच्छा नहीं होने के बावजूद आप पर भरोसा कर हम महायुति में शामिल हुए। लेकिन आप ने मेरे पीठ पर खंजर घोपा। मैं ही आगमी चुनाव में उम्मीदवार रहूंगा यह कहते हुए प्रचार कर रहा था। लेकिन मेरे पीठ पर छुरा घोंपागया। सबसे ज्यादा दुःख इस बात का है कि, जीस हाथ से किया गया वह हाथ आप का है।" अपने पत्र में चंद्रिकापुरे ने प्रफुल्ल पटेल का नाम लेते हुए बड़ी डील होने का दावा भी किया। इसी के साथ यह भी कहा कि, कल क्या होगा मुझे नहीं पता लेकिन विधानसभा की जनता यह विश्वासघात बिलकुल नहीं भूलेगी।