logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मनोज जरांगे पाटिल ने देवेंद्र फड़णवीस पर साधा निशाना, कहा - मराठा विरोधी सदावर्ते को समझाएं फडणवीस


जालना: आज अंतरवली सरती में मराठा आरक्षण संबंधी अपनी सभा में मनोज जरांगे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि वह अपने चेले गुणरत्न सदावर्ते को समझाएं कि सदावर्ते मराठा विरोध छोड़ दें। 

दरअसल, वकील गुणरत्न सदावर्ते ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि मनोज जारांगे पाटिल का आंदोलन हिंसक होने की आशंका है इसलिए इस बैठक से पहले तुरंत मनोज जारांगे को गिरफ्तार किया जाए। 

इसके बाद जरांगे पाटल ने गुणरत्न सदावर्ते के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि उनके मालिकों को गुणरत्न सदावर्ते को समझाना चाहिए। हम जानते हैं कि गुणरत्न सदावर्ते किसी के शिष्य हैं। वे उन लोगों के अनुयायी हैं जो मराठा विरोधी हैं। इसलिए इनके मालिक को इन्हें समझना चाहिए। 

जरांगे ने कहा कि कुछ नेताओं की नीति 'एक मराठा लाख मराठा' का नारा देना और मराठों का विरोध करना है। गरीबों का आरक्षण रद्द कर उनकी थाली में जहर कैसे डाला जाए यह कुछ नेताओं को अच्छे से आता है। पाटिल ने कहा कि गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को ऐसे लोगों को काम पर रखकर कानून-व्यवस्था को ख़राब नहीं करना चाहिए।