logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल से मनोज जरांगे के ऐलान को मिला जवाब, प्रहार पार्टी के बिपिन चौधरी ने जारी किया शपथ पत्र


यवतमाल: मनोज जारांगे ने इसकी घोषणा की है कि वो उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे जो विधानसभा में मराठा आरक्षण की आवाज उठाने के लिए वादा करेगा. इस आह्वान का जवाब देते हुए, यवतमाल में प्रहार जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बिपिन चौधरी ने पांच सौ रुपये के स्टांप पेपर पर एक शपथ पत्र जाहिर किया है. इस पत्र में उन्होंने ऐलान किया है कि वह मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए लड़ेंगे और उनकी सभी समस्याओं को हल करने की पहल करेंगे. इस हलफनामे के बाद सबकी नजर इस बात पर है कि अब मनोज जारांगे क्या फैसला लेंगे.

राज्य में मराठा समुदाय को ओबीसी से आरक्षण देने का मामला जगजाहिर है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मनोज जारांगे के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए मराठा समुदाय ने महायुति के उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान किया। इससे महायुति कई जगह प्रभावित हुई. अब मराठा आरक्षण का मुद्दा विधानसभा चुनाव में भी खूब तूल पकड़ रहा है.

इस बार जरांगे ने घोषणा की है कि वह उन लोगों का समर्थन करेंगे जो मराठा आरक्षण के लिए आवाज उठाने का संकल्प लेंगे. तो यवतमाल के बिपिन चौधरी ने पांच सौ रुपये के स्टांप पेपर पर लिखकर मराठा समुदाय की आवाज उठाने की बात कही है. मराठा आरक्षण को लेकर इससे पहले भी कई आंदोलन हो चुके हैं. बिपिन चौधरी ने हलफनामे में इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी का भी जिक्र किया है.