logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मनोज कुमार सूर्यवंशी ने किया उत्कृष्ट कार्य, राज्य चुनाव आयोग करेगा सम्मानित


नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास के पूर्व चेयरमैन रहे और वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास महामंडळ के व्यवस्थापकीय संचालक मनोज कुमार सूर्यवंशी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा सूर्यवंशी को सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ विदर्भ के चार अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

केंद्रीय चुनाव आयोग हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुणे के एम.आई.टी. यूनिवर्सिटी में किया गया है। इस दौरान आयोग ने 2024 में हुए लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करेगा।

आयोग जिन अधिकारियों को सम्मानित करेगी इसमें नागपुर सुधार प्रन्यास के पूर्व चेयरमैन रहे और वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास महामंडळ के व्यवस्थापकीय संचालक मनोज कुमार सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। चुनाव के दौरान सूर्यवंशी का सहभाग बेहद उत्कृष्ट रहा जिसको देखते हुए आयोग ने उन्हे  उत्कृष्ट सरकारी अधिकारी श्रेणी में सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इसी के साथ आयोग ने विदर्भ के चार अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित करेगी। इसी के साथ आयोग ने गडचिरोली जिले के जिलाधिकारी रहे संजय दैने और अकोला के जिलाधिकारी अजित कुंभार को चुनाव के समय उत्कृष्ट चुनाव अधिकारी चुना गया, जिसके तहत उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ मलकापुर और ब्रह्मपुरी विधानसभा सीट पर सफल चुनाव कराने के लिए उपविभागीय अधिकारी संतोष शिंदे और प्रगति पाटिल को उनके काम के लिए उत्कृष्ट चुनाव अधिकारी के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।