logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अन्य समाज के आरक्षण में दखल दिए बिना मराठा समाज को मिलेगा आरक्षण: एकनाथ शिंदे


मुंबई: आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सह्याद्री गेस्ट हाउस में मराठा आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक सभी पक्षों के कुल ३२ नेता शामिल थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने बताया कि मराठा आरक्षण मिलना चाहिए इस पर सभी पक्ष एकमत हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि बिना किसी अन्य समाज के आरक्षण में दखल दिए बिना मराठा समाज को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि हम नियम के अनुसार टिकने वाला आरक्षण देने के लिए कार्य कर रहे हैं. इस बात पर भी सभी पक्ष राजी हैं.

इस दौरान शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य में जो हंगमाने हुए उसपर सभी नाराज हैं. ऐसी घटनाएं होने से इस आंदोलन पर दाग लग गया है. आंदोलन हिंसात्मक हो गया इससे सब में नराजगी है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

शिंदे ने कहा, “इससे पूर्व देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहने लके दौरान जब आरक्षण सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द हुआ था उन त्रुटियों को ठीक करने का कार्य शुरू है. हम मराठा समाज को टिकने वाला आरक्षण प्रदान करेंगे। इसके लिए जो अवधि की आवश्यकता है तब तक समाज को हमें साथ देना होगा।” 

मुख्यमंत्री ने मनोज जरांगे पाटिल से अपील की कि वह इस प्रक्रिय में साथ सरकार का साथ दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज जैसा चाहेगा सरकार वो करेगी। लेकिन जरांगे पाटिल से विनंती है कि वह भूख हड़ताल वापिस लें. 

मुख्यमंत्री ने कहा, “अंदोलन के हिंसक होने से सामान्य लोगों के मन में डर है.” उन्होंने समूर्ण मराठा समाज से शांति बनाए रखने की अपील की.