logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maratha Reservation: ओबीसी की सभी 400 जातियों की हो खोज, बबनराव तायवाड़े की सरकार से मांग


नागपुर: राज्य में मराठा को ओबीसी में आरक्षन को लेकर कुनबी जाती प्रमाणपत्र की खोज जारी है। इसी बीच राज्य के तमाम ओबीसी नेता मराठा को ओबीसी में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय ओबीसी संघ के अध्यक्ष बबनराव तायवाड़े ने राज्य सरकार से ओबीसी में शामिल सभी 400 जातियों की खोज करने की मांग की है। 

तायवाड़े ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कोई भी ओबीसी नेता विवाद भड़काने का काम नहीं कर रहा है. मराठा आरक्षण के खिलाफ कोई नहीं है. लेकिन, हमारा कहना है कि मराठाओं को ओबीसी से आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए. इस कारण जारंग पाटल के आरोप बेबुनियाद हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार कुनबी सर्टिफिकेट दे ही नहीं सकती. क्या पिछड़ा वर्ग आयोग को उन जातियों का अध्ययन करने का अधिकार है जो पहले से ही ओबीसी में शामिल हैं? क्या नई जाति जोड़ना सही है? ताइवाड़े ने सवाल उठाया कि सरकार और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को इसका जवाब समाज को देना होगा।"

बिहार की तर्ज पर देश में हो जाती जनगणना 

देशभर के ओबीसी समुदाय की मांग है कि जातिवार जनगणना कराई जाए. बिहार के मुख्यमंत्री नितेश कुमार ने पहला कदम आगे बढ़ाया. ताइवाड़े ने यह भी कहा कि चूंकि बिहार में एससी, एसटी और ओबीसी की संख्या मिलाकर 75 फीसदी है, इसलिए वे उन्हें 65 फीसदी आरक्षण देने के लिए राज्य में सुधार कर रहे हैं।