logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मराठा आरक्षण का अनशन खत्म, सरकार ने मानी मांगे


मुंबई: राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आर-पार का आंदोलन अब आखिरकार खत्म हो गया है. मनोज जरांगे पाटिल के राज्य की महायुति सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम देने के बाद आखिरकार सरकार को पाटिल की मांगों को मानना पड़ा. जिसके बाद मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन और उनका अनशन खत्म हो गया है. इस बात का ऐलान खुद आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने किया है.  

मनोज जरांगे पाटिल और महाराष्ट्र सरकार प्रतिनिधिमंडल के बीच शुक्रवार रात बातचीत हुई थी. बताया जा रहा कि सरकार और मनोज पाटिल के बीच हुई बातचीत पॉजिटिव रही, जिसके बाद आरक्षण को लेकर हल निकला है. इसी के साथ मनोज जरांगे ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया और सीएम शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है. सरकार ने हमारी मांगों को मान लिया है जिसके बाद हमारा विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है. मनोज जरांगे  ने कहा कि सीएम ने हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है, हम उनका पत्र स्वीकार कर रहे है। 

मराठा आरक्षण को लेकर काफी समय से राज्य में आंदोलन का दौर जारी है। विरोध प्रदर्शन करने से पहले मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया था. लेकिन अब सरकार द्वारा मांग पर सकारात्मक रुख अपनाये जाने पर ये आंदोलन पीछे ले लिया गया।  जिससे मराठा समाज के लोगों में काफी ख़ुशी है। 

देखें वीडियो: