logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maratha Reservation: नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार बोले- चार पुश्ते भी आ जाएं तो भी मराठा को ओबीसी से आरक्षण नहीं


नागपुर: राज्य में मराठा आरक्ष को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मराठा जहां ओबीसी कोटे से आरक्षण की मांग कर रहा है। वहीं ओबीसी समाज द्वारा लगातार ओबीसी कोटे से मराठा को आरक्षण नहीं देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "सरकार की चार पुस्त भी आ जाए, लेकिन उसके बावजूद मराठा को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं मिलेगा।" 

आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे जोरांगे पाटिल ने राज्य सरकार को चेतवानी दी है। जिसके तहत 24 दिसंबर तक राज्य सरकार ने आरक्षण की घोषणा नहीं की तो वह अपना ब्रम्हास्त्र निकालेंगे। जोरांगे की चेतवानी को लेकर नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने वडेट्टीवार से सवाल किया, जिसपर बोलते हुए उन्होंने कहा, "सरकार देखेगी, वह उनका काम है। उन्होंने आरक्षण देने का वादा किया है। उन्हें दें कैसे देना है वह तय करें। इसके बाद होने वाले परिणाम की चिंता सरकार को रखेगी।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "जारंगे अब सरकार को धमका रहे हैं। सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं। इसका मतलब आरक्षण के मुद्दे पर जारंगे राज्य को शांति के मार्ग पर ले जाना है या क्रांति के रास्ते पर ले जाना है। सरकार ओबीसी को मजधार में छोड़कर मराठा को आरक्षन देती है या नहीं इसपर हमारा ध्यान लगा हुआ है।"

वडेट्टीवार ने कहा, "ओबीसी समाज को दिए आरक्षण में सरकार क्या उसकी चार पुश्ते भी आ जाए तो भी मराठा को आरक्षण नहीं दे सकती है। ओबीसी में मराठा को आरक्षण देना संभव नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "किसी अन्य जाती को आरक्षण देना संभव नहीं है। उसकी एक प्रक्रिया है। आरक्षण के लिए उस प्रक्रिया से जाना पड़ता है। उसके लिए ओबीसी आयोग और पिछड़ा आयोग है। पिछली बार समिति द्वारा सर्वे किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे खरिज कर दिया।"

देखें वीडियो: