logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मराठा आरक्षण आंदोलन सफल, मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने हाथो से पिलाया जूस


मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से मुंबई में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने आखिरकार अपना अनशन वापिस ले लिया। आरक्षण की लड़ाई जीत ली है, ये कहते हुए उन्होंने अनशन ख़त्म करने की घोषणा की।

मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण को लेकर बीते पाँच दिनों से चल रहा मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन आखिरकार सफल रहा है। राज्य सरकार से सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने अपन अनशन वापस लेने की घोषणा की।

राज्य के वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल समेत कई प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुँचे और मनोज जरांगे पाटिल से लगभग एक घंटे तक विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान जरांगे पाटिल ने अपनी आठ माँगों की स्थिति स्पष्ट की।सरकार ने उनकी आठ में से छह प्रमुख माँगों को स्वीकार कर लिया है। सरकार द्वारा जारी जीआर को उन्होंने संतोषजनक बताया और इसे मराठा समाज की बड़ी जीत करार दिया।

अनशन तोड़ते हुए उन्होंने मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के हाथों जूस पिया और कहा कि यह आंदोलन अब नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस घोषणा के साथ ही धरना स्थल पर मौजूद हज़ारों मराठा प्रदर्शनकारियों ने जयकारों के साथ इस जीत का स्वागत किया।