logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे की गलतियों से गया मराठा आरक्षण, बावनकुले बोले- वह राज्य से मांगे माफ़ी


नागपुर: मराठा आरक्षण को लेकर उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा माँगा है। ठाकरे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने पलटवार किया है। मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "उद्धव ठाकरे की गलतियों का नतीजा राज्य भुगत रहा है। इन सब के वह जिम्मेदार है, इसलिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।"

उद्धव ठाकरे की गलतियों के कारण महाराष्ट्र को यह देखने को मिल रहा है। उनकी गलतियों के वजह से यह स्थिति पैदा हुई है और उसका परिणाम राज्य भुगत रहा है। जो आंदोलन हो रहा है उसके जिम्मेदार उद्धव ठाकरे हैं। इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। उन्हें राज्य से माफ़ी मांगना चाहिए।"

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ भाजपा 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिन मुद्दों के कारण आरक्षण रद्द कर दिया उस पर बोलते हुए बावनकुले ने कहा, "उस समय अगर सुप्रीम कोर्ट में इसे ठीक किया जा सकता था, लेकिन उद्धव ठाकरे की सरकार ने वह नहीं किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार उसे ठीक करने का काम कर रहे हैं। जिसे भाजपा का पूरी तरह समर्थन है।"

देखें वीडिओ: