logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Medigadda Barrage Bridge: नक्सलियों का मुख्यमंत्री केसीआर पर बड़ा आरोप, कहा- घोटाला कर कमाएं करोड़ो


गडचिरोली: तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर मेडीगड्डा बांध पर बने पुल के कुछ खंभों के ढहने से बड़ा विवाद पैदा हो गया है। एक तरफ विपक्षी दल राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमलावर है। वहीं इस पर अब नक्सली भी कूद पड़े हैं। नक्सलियों ने पत्र जारी कर केसीआर और उनके परिवार पर घोटाला कर करोडो रूपये कमाने का आरोप लगाया है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ज्ञात हो कि, 21 अक्टूबर को देखा गया कि मेदिगड्डा बांध पर बने पुल के तीन खंभे टूट गए हैं। इसलिए, तेलंगाना सरकार ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। चूंकि तेलंगाना में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में विपक्ष को मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ हमला करने का मौका मिल गया है। 

वायरल पत्र में नक्सलियों ने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसी के साथ उनके परिवार पर इस सिंचाई परियोजना में भारी कमीशन प्राप्त करने का भी दावा किया है। नक्सलियों ने कहा, बांध निर्माण में बड़ी संख्या में घोटाला हुआ है। इसीलिए बांध निर्माण के दौरान पुलिस सुरक्षा रखी गई थी। मीडिया को भी धमकी दी गई। 

नक्सलियों ने आगे कहा कि, आज जब यह निर्माण दरक रहा है तो साफ है कि इसमें घोटाला हुआ है। पत्र में यह भी कहा गया है कि भविष्य में इससे होने वाले नुकसान के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जिम्मेदार होंगे।