logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा ने प्रचार के लिए बनाया मेगा प्लान, जानें मोदी, योगी सहित अन्य नेता महाराष्ट्र में करेंगे कितनी सभाएं


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 288 सीटों पर 7 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राज्य में सभी पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं. हर तरफ खूब प्रचार-प्रसार चल रहा है. ऐसे में महायुति ने अब एक मजबूत अभियान की योजना बनाई है.

बीजेपी ने महायुति उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मेगा प्लान बनाया है. महाराष्ट्र में बीजेपी की ओर से 100 से ज्यादा बैठकों की योजना बनाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जैसे कई बड़े चेहरे राज्य में जनसभाएं करने वाले हैं. 

किसकी कितनी सभाएं 

महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी की 10 सभाएं होंगी. वहीं, अमित शाह की 20 और योगी आदित्यनाथ 22 सभाएं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सभा 8 नवंबर को धुले और नंदुरबार में होगी. प्रधानमंत्री मोदी की सभाएं महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिए होंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में 20 बैठकें करने वाले हैं. साथ ही नितिन गडकरी की मौजूदगी में 50 बैठकें होंगी. साथ ही देवेंद्र फड़णवीस की 55 सभाएं होंगी. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी पूरे महाराष्ट्र में सभाएं करते नजर आएंगे.