पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा
नागपुर: उपराजधानी नागपुर में राम रक्षा पठन को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। मंत्री आशीष जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम की कृपा से ही उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले हैं। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के 'राम रक्षा' आंदोलन को महज एक राजनीतिक स्टंट करार देते हुए इसकी मंशा पर सवाल उठाए।
admin
News Admin